*अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन का राष्ट्रीय अधिवेशन कार्यशाला एवं ट्रेनिंग कार्यक्रम
14-15 जून, उज्जैन नगरी में 2 दिवसीय अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन कार्यशाला और अधिवेशन सम्पन्न हुआ। जिसमे अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन के राष्टीय अध्यक्ष अध्यक्ष हरीशंकर शुक्ल व 22 राज्यों के अध्यक्ष, और प्रदेशों को जिला अध्यक्ष अपने कार्यकारिणी सहित आए। राष्ट्रीय अध्यक्ष शुक्ला जी ने आंदोलन में जागरूक करने का बिगुल बजाया।
इस कार्यक्रम में राजस्थान प्रदेश के महामंत्री योगेश जी भटनागर ने भी शिरकत की। योगेश जी भटनागर को ऑल इंडिया अध्यक्ष ने स्टेज पर बुलाकर मोमेंटो से सम्मान किया और सर्टिफिकेट दिया |
इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्याय ओम भारद्वाज के संग अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन के उपाध्यक्ष एवं पूर्व
न्यायधीश अशोक झांझरी जी थे।
अशोक झांझरी जी ने उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए और मिलावट खोरी के खिलाफ, व नापतोल में कम समान तौलने, धातु तौलने और इसकी ट्रेनिंग करने और उससे आम उपभोक्ताओं को फायदे के बारे में, विविध जानकारियां दी। भारतीय मानक ब्यौरा, आई एस आई हॉलमार्क एवं खाद्य अधिकारी आए और इस ट्रेनिंग में तमाम जानकारी दिए इस कार्यक्रम राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिशंकर शुक्ल जी राष्ट्रीय उपाध्याय ओम भारतद्वाज जी, उपाध्यक्ष अशोक झांझरी, बिमलेश पाण्डेय जी राष्टीय प्रवक्ता एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी,राष्टीय महासचिव चितरंजन कुमार पर्वत जी ,छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष खुलेश वर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष शैलेश चौधरी, रायपुर जिला अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा, बलौदा बाजार जिला अध्यक्ष मिथलेश वर्मा, जिला महासचिव मंजू जायसवाल, मोहित मरकाम, ओमनारायण साहू, एवं सभी राज्य से आए तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे |


