कलार समाज बेमेतरा ने किया जनप्रतिनिधियों का सम्मान
टाउन हाल बेमेतरा में जिला स्तरीय जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह कलार समाज द्वारा आयोजित किया गया त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव में समाज के नेताओं को अपने बीच पाकर स्वजातियों में बहुत ही हर्ष का माहौल था बताना जरूरी है कि कलार समाज द्वारा पूरे जिले में 108 ग्राम पंचायत पंच 01 नगर पालिका अध्यक्ष 01 नगर पंचायत अध्यक्ष 13 पार्षद 04 जनपद सदस्य 09 सरपंच 04 उपसरपंच प्रयच्छ मतदान के द्वारा जनता द्वारा चुने गए जिसका सम्मान सांसद विजय बघेल स्थानीय विधायक दीपेश साहू प्रदेश अध्यक्ष युवराज सिंहा नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा जी के विशेष आतिथ्य में संपन्न हुआ सांसद विजय बघेल ने राज्य में बढ़ते कलार समाज की लोकप्रियता की जमकर सराहना किया एवं बधाई प्रेषित किया सभा को विधायक दीपेश साहू ने भी संबोधित किया एवं कहा कि व्यक्ति का पहचान समाज से ही शुरू होता है सामाजिक समरसता के लिए इस प्रकार का कार्यक्रम समाज को जन हित में सही दिशा प्रदान करेगी वही प्रदेश अध्यक्ष युवराज सिंहा ने सामाजिक सरोकार की बात कही प्रदेश समाज की ओर से अनेक प्रतिनिधि ने कार्यकम में हिस्सा लिया बेमेतरा पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा देवकर नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेश सिहोरे बेमेतरा कलार समाज जिला अध्यक्ष विरेंद्र जायसवाल जिला मंत्री मोहन सिन्हा प्रदेश युवा महामंत्री तेखन सिन्हा प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य पुसउ राम सिन्हा देवलाल सिन्हा प्रदेश युवाउपाध्यछ कवर्धा जिला अध्यक्ष रूपेंद्र जायसवाल बेमेतरा महिला मंच जिला अध्यक्ष बिंदिया जयसवाल तथा सभी मंडल के मंडलेश्वर में अजय सिन्हा नवागढ़ साजा टीकाराम डडसेना बेमेतरा अशोक जायसवाल थानखमरिया लोकनाथ सिन्हा बेरला ईश्वर सिन्हा सहित सभी मंडल के संरक्षक ग्राम प्रमुख महिला प्रमुख युवा प्रमुख पूर्वसामाजिक पधाधिकारी सहित बड़े संख्या में स्वजातियों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया अंत में आभार प्रदर्शन जिला युवा अध्यक्ष शिवझड़ी सिन्हा ने किया कार्यक्रम में मंच संचालन देवलाल सिन्हा एवम दिलीप जायसवाल ने किया
