रायपुर पुलिस
दिनांक 16.05.2025
गांजा के साथ अंतर्राज्यीय आरोपी सत्येंद्र गिरी एवं देशराज सिंह गिरफ्तार
👉थाना गोलबाजार क्षेत्रांतर्गत स्थित होटल श्री पैलेश पेटी लाइन में आरोपीगण को पकड़ा गया गांजा के साथ रंगे हाथ।
👉थाना गोलबाजार पुलिस की कार्यवाही।
👉आरोपीगण हैं मूलतः राजस्थान के निवासी।
👉आरोपीगण के कब्जे से 10 किलो 614 ग्राम गांजा किया गया है जप्त।
👉जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 1,50,000/- रूपये।
👉आरोपी के विरूद्ध गोलबाजार में अपराध क्रमांक 70/2025 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।
विवरण – दिनांक 16.05.2025 को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गोलबाजार क्षेत्रांतर्गत स्थित श्री पैलेश के रूम नंबर 102 में राजस्थान से आए दो व्यक्ति अपने पास गांजा रखे हैं तथा ग्राहक तलाशकर खपाने की फिराक में हैं। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना गोलबाजार पुलिस की विशेष टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम 01. सत्येंद्र गिरी पिता सुभाष गिरी उम्र 19 साल पता दौपुरा, थाना बसेड़ी, जिला धौलपुर (राजस्थान) एवं 02. देशराज सिंह पिता किशन सिंह उम्र 21 साल पता नगला मठली, पो. महमदपुरा तह. बयाना, जिला भरतपुर (राजस्थान) का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा दोनों के पास रखें पिट्ठू बैगों की तलाशी लेने पर दोनों बैग में गांजा रखा होना पाया गया।
जिस पर आरोपीगण 01. सत्येंद्र गिरी पिता सुभाष गिरी उम्र 19 साल पता दौपुरा, थाना बसेड़ी, जिला धौलपुर (राजस्थान) एवं 02. देशराज सिंह पिता किशन सिंह उम्र 21 साल पता नगला मठली, पो. महमदपुरा तह. बयाना, जिला भरतपुर (राजस्थान) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 10 किलो 614 ग्राम गांजा कीमती लगभग 1,50,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना गोलबाजार में अपराध क्रमांक 70/2025 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी –
01. सत्येंद्र गिरी पिता सुभाष गिरी उम्र 19 साल पता दौपुरा, थाना बसेड़ी, जिला धौलपुर (राजस्थान)
02. देशराज सिंह पिता किशन सिंह उम्र 21 साल पता नगला मठली, पो. महमदपुरा तह. बयाना, जिला भरतपुर (राजस्थान)
संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक अर्चना धुरंधर थाना प्रभारी गोलबाजार, सउनि टी.पी. शुक्ला, आरक्षक 496 संजय शुक्ला, आरक्षक 536 किशन गायकवाड़, आरक्षक 1484 विकास सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
